इंसान वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा 200 लोगों को दिलवाया गया कोविड-19 का टीका
साठी संवाददाता :-
नरकटियागंज प्रखंड के सेमरी पंचायत के नट टोला में इंसान वेलफेयर फाउंडेशन के टीम के द्वारा 200 लोगों को कोविड -19 का टीका दिलवाया गया इंसान वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष सोहेब कमाल ने बताया कि सेमरी नट टोला मे अभी तक बहुत से लोगों ने कोविड -19 का टीक नहीं लिया था जिसे स्वास्थ्य विभाग के बात कर सोमवार के दिन 200 लोगों को कोविड -19 का टीका दिलवाया गया तथा लोगों को संक्रमण से बचने के लिये और समय से कोविड-19 का दूसरा टीका लगवाने के लिये जागरूक किया गया वही फाउंडेशन के महासचिव मोहम्मद अबुलैश ,सचिव बशीर आलम, अनिसुर रहमान, सईद अनवर, सईदुर रहमान तथा स्वास्थ्य विभाग के कर्मी एएनएम रेखा देवी डाटा ऑपरेटर सुधीर कुमार जितेंद्र कुमार मौजूद रहें।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।