मोतिहारी:- 300 गरीब बच्चों के प्राथमिक और माध्यमिक पढ़ाई पूरी करने की जिम्मेवारी लेगी रोट्रेक्ट क्लब बापूधाम
अजित कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.
:- रोटरी क्लब मोतिहारी के द्वारा रोट्रेक्ट क्लब बापूधाम का पहला पदस्थापना दिवस रविवार को बी के गार्डन में रोटेरियन डॉ ओमप्रकाश की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रोटेरियन अनिल कुमार शाह ने रोटरी क्लब में रोट्रेक्ट की भूमिका को विस्तार से बताया और कहा कि रोट्रेक्ट के सहयोग से ही रोटरी क्लब की कोई भी महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट पूर्ण होता है। उन्होंने ने रोट्रेक्ट क्लब बापूधाम के नये अध्यक्ष रोट्रेक्ट विवेक गुप्ता और सचिव अमन कुमार के साथ पूरी टीम को आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी।रोटरी क्लब मोतिहारी के डायरेक्टर महेश प्रसाद सिन्हा ने अध्यक्ष और सचिव को अपने कार्यकाल में सभी निर्देशों का पालन पूरी समझ और मेहनत से करूँगा का शपत दिलाया।रोटेरियन मनिष कुमार में रोट्रेक्ट क्लब बापूधाम की टीम की भूरी भूरी प्रसंशा की और सभी तरह के सहयोग का आस्वाशन दिया।रोटेरियन कृष्णा राजगढ़िया ने रोटरी और रोट्रेक्ट क्लब के बारे में कहा कि यह धन उपार्जन और व्यापार में लाभ के लिए नही बल्कि सामाजिक सेवा और तन मन धन से मानवता के सेवा और सद्भावना का जगह है।उन्होंने नई टीम को बधाई दी और आगे बढ़ने का प्रेरणा दिया। रोट्रेक्ट क्लब के अध्यक्ष रोट्रक्टर विवेक गुप्ता ने कहा कि रोट्रेक्ट क्लब बापूधाम 300 बच्चों का स्कूल को गोद ले रहे हैं , सभी गरीब बच्चों का प्राथमिक शिक्षा पूरी करवाई जाएगी और साथ साथ ही उनकी माध्यमिक शिक्षा भी पूरी करवाई जाएगी और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए भी डे प्लान किया है। उन्होंने रूलर एरिया सरकारी स्कूल के बच्चों को भी आगे बढ़ाने के लिए रोटरेक्ट क्लब ज्वाइन करवाएंगे और उन्हें भी इस संस्था के बारे में बताएंगे और साथ ही रोटरेक्ट ऑफिसर रोटेरियन डॉक्टर ओमप्रकाश, हमारे पैरंट क्लब के ड्राइक्टर रोटेरियन महेश और रोटेरियन मनीष कुमार , पूर्व अध्यक्ष रोटेरियन डॉक्टर अमित कुमार , पूर्व कोषाध्यक्ष रोटेरियन आशीष सोनी , पूर्व सचिव रोटेरियन कृष्णा राजगढ़िया और रोटेरियन अभिलाषा कुमारी सिंह मौके पर मौजूद थी। और रोटरेक्ट क्लब आफ बापूधाम के सारे मेंबर मौजूद थे और साथ ही रोट्रेक्ट क्लब mgcub, रोट्रेक्ट क्लब ईस्ट चंपारण,रोट्रेक्ट क्लब लेक टाउन, के प्रेसिडेंट ,सेक्रेटरी और पूर्व अध्यक्ष तथा अन्य कार्यक्रम में उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।