Breaking News

पूर्वी चंपारण सुगौली अंचल कार्यालय सीओ और पब्लिक के बीच में हुई हंगामा बाढ़ राहत को लेकर

 







सुगौली/पु च।बाढ़ राहत की राशि नही मिलने को लेकर अंचल कार्यालय पर जानकारी लेने आये ग्रामीणों और अंचलाधिकारी के बीच धक्का-मुक्की हुई।और बाद में काफी हो-हल्ला हुआ।घटना मंगलवार की है।इसकी  सूचना अंचल कार्यालय से मिलने पर थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल पुलिस बल के साथ अंचल कार्यालय इसके बाद उन्होंने लोगों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराया घटना के संबंध में अंचलाधिकारी धर्मेंद्र गुप्ता ने बताया कि बड़ी संख्या में अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों ने बाढ़ राहत सूची के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।जिनको अपने कार्यालय में जानकारी दे दिया। कार्यालय से बाहर निकलने पर कार्यालय के सामने जमा लोगों में से कुछ लोगों ने जोर जबरदस्ती करते हुए धक्का-मुक्की किया और हो हल्ला किया। अंचलाधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि अंचल कार्यालय पहुंचे लोगों की भीड़ और उनके द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी जाएगी। सुगौली थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी



 रिपोर्टर.... सफी अहमद


 पूर्वी चंपारण सुगौली

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।