Breaking News

सुगौली:- नल जल योजना का टँकी है ध्वस्त,जनप्रतिनिधि और अधिकारी है मस्त।

 



कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।

सुगौली पु.च.


मुख्यमंत्री का सात निश्चय योजना में सबसे बड़ा योजना नल जल योजना पूरे बिहार में फेलियर साबित होता दिख रहा है।एक वाड में लगभग बारह से सोलह लाख का योजना जो भ्रष्ट योजना के तौर पर साबित हो रहा है।सुगौली प्रखण्ड के सभी पंचायतों में नल जल योजना ध्वस्त है।कोइ वाड में नल है,तो जल नही कहि जल है,तो टँकी ही ध्वस्त है,और कहि सब कुछ ठीक है तो पानी ही नही।ऐसे ही एक मामला सुगौली प्रखण्ड के उत्तरी सुगाव पँचायत का है जहाँ सभी वाड में नल जल योजना ध्वस्त पड़ा हुआ है।वही लगभग एक माह पूर्व वाड 6 में पानी के टँकी में पानी जाते ही टँकी और स्टैंड ध्वस्त हो गया।लेकिन अभी तक वैसे ही ध्वस्त पड़ा हुआ है,ना जनप्रतिनिधि को कोई चिंता है और ना ही अधिकारी कोई कारवाई कर रहे हैं। वही वाड सदस्य का कहना है कि ठीकेदार और मुखिया दोनो मिल कर हमसे अठारह लाख रुपया ले लिए है जिसमे दस लाख नल जल योजना का है,और आठ लाख पी.सी.सी.का और कोई कार्य अच्छा से नही हुआ है,और ठीकेदार मुखिया प्रतिदिन और रुपया का डिमांड कर रहे है।वही सुगौली प्रखण्ड विकास पदाधिकारी आज लगभग एक माह से आश्वासन दे रहे हैं कि पूरा मामला को जाँच कराया जा रहा है दोषी ठीकेदार हो या मुखिया,वाड किसी को बक्सा नही जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।