Breaking News

सिवान - सुशासन की सरकार में कार्यो में हो रही स्थिरता




नौतन(सिवान):- जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा इन दिनों जनता के चहेते बनते जा रहे हैं। कारण है जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना और निदान करना। वही वर्तमान विधायक अमरजीत कुशवाहा सीधे ऐसे लोगों के साथ जुड़ने का प्रयास करते हैं, जिससे वे आम गरीब लोगों के बीच काफी लोकप्रिय बनते जा रहे हैं। इस दौरान लोगों की विभिन्न तरह की समस्याओं को सुनकर उनका निदान भी करते हैं।ठीक उसी तरह जब नारायणपुर में पहुचे तो जनता ने निम्न मांग रखा  सड़क निर्माण,हाई स्कूल को इण्टर करने का मांग,रासन कार्ड की मांग, इत्यादि वही कार्यो हर एक कार्य मे  लापरवाही बरतने के खिलाफ भी आंदोलन करने के लिए कहा । सड़क से लेकर अन्य कामों में विभागीय लापरवाही पर विधायक ने कहा कि सुशासन बाबू की सरकार में घूसखोरी और भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है। सुशासन बाबू विकास के खोखले दावे की पोल सड़कों और पुल की जर्जर स्थिति खोल रही है। भ्रष्टाचार इतना ज्यादा बढ़ गया है कि सड़कें समय से पहले ही क्षत विक्षत हो जा रही हैं और पुल उद्घाटन से पहले ही ध्वस्त हो जा रहा है। जबकि अंग्रेजों के जमाने के बनाए गए पुल पर आज भी आवा-गमन चल रहा है।सड़क निर्माण में इतनी धांधली है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने की तिथि के बाद या उससे कुछ दिन पहले निर्माण कार्य प्रारंभ हो रहा है और रखरखाव के समय तक पूरा हो रहा है। इसके बावजूद भी इसकी गुणवत्ता इतनी खराब रह रही है कि समयावधि के पहले ही सड़कें क्षतिग्रस्त हो जा रही थी। इनकी सरकार में थानेदार हो, इंजीनियर हो, राजस्व कर्मचारी हो या कोई भी पदाधिकारी हो, बिना पैसे का काम नहीं करता।इस मौके पर विधायक अमरजीत कुशवाहा जिला परिसद सोहिल गुप्ता,इत्यादि लोग मौजूद थे,  इस भ्रष्टाचार के चलते ही बिहार में सिर्फ़ कागजों और विज्ञापनों में विकास है, धरातल पर नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।