4 सितम्बर तक शिक्षक बहाली की सिड्यूल जारी नहीं होने पर पटना में होगा महाआंदोलन
अजीत कु. सिंह / मोतिहारी पु.च.
पुर्वी चम्पारण जिला के शिक्षक अभ्यर्थी संघ के जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले के सभी शिक्षक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि ,जिले के समस्त अभ्यर्थियों की मीटिंग नरसिंह बाबा मंदिर में मीटिंग रखा गया जिसमें
निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षक शिक्षक बहाली की शिड्यूल जारी न होने पर अभ्यर्थी 5 सितंबर(बुधवार) को पटना में आयोजित महाआंदोलन में अवश्य शामिल हो, तथा अपना बहुमूल्य सुझाव दें । आप सभी अभ्यर्थी कोविड प्रोटोकॉल का पूर्णतः पालन करेंगे अपने पास मास्क/सेनिटाइजर अवश्य रखें। सभी लोग एक दूसरे का साथ दे ।सहयोग करे क्योंकि संगठन में शक्ति हैं। सभी लोग पवित्र भावना से अपनी उपस्थिति देकर बहुमूल्य सुझाव दे, जैसी परिस्थितियां बन रही है व रोज नए -नए खबर/बयान मीडिया में आ रहें हैं तो ऐसे में घर पर हाथ पर हाथ रखकर बैठने से कुछ नहीं होने वाला है। मौके पर जिला अध्यक्ष प्रशांत कुमार,विजय कुमार,अभिमन्यु सिंह,मुमताज ,रत्नेश,नवल यादव,
सतीश कुमार,आलोक,सुनील,
अमित आंनद ,राजीव जी , सुनील कुमार गुप्ता, रूपेश कुमार सहित कई अभ्यर्थी शामिल हुए ।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।