Breaking News

मोतिहारी/ केसरिया:- देशी शराब के साथ पांच धंधेबाज गिरफ्तार





प्रिंस कुमार



केसरिया थाना क्षेत्र के विभिन्न गावों से समकालीन अभियान चलाकर लगभग 40 लीटर देशी शराब के साथ पांच धंधेबाज सहित 2 मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है। तो वहीं शराब कारोबारी में महमदपुर निवासी  टूनटून सहनी के पास से 10 लीटर देशी शराब तथा डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के हुसेनी से अर्जून सहनी के पास से 20 लीटर देशी शराब,तो वही सुन्दरापुर बढ़ई टोला के निवासी विकास कुमार के पास से 10 लीटर देशी शराब तथा गोछी निवासी सुदिश पासवान के पास से 4 लीटर देशी शराब बरामद किया गया है। इसकी पुष्टि करतें हुए थानाध्यक्ष रोहित ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ करनें के बाद न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया। तो वहीं छापेमारी के दौरान दारोगा कलीम ख़ान,किशोर कुमार राय,समेत दल बल के जवान मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।