*महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की 'महर्षि अगस्त्य प्रयोगशाला' का हुआ उद्घाटन*
प्रतीक कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की 'महर्षि अगस्त्य प्रयोगशाला' का उद्घाटन कुलपति प्रो संजीव कुमार शर्मा के कर कमलों द्वारा किया गया। इस उपलक्ष्य पर कुलपति ने महर्षि अगस्त्य द्वारा भारतीय विज्ञान में किये गए योगदान पर अपने विचार प्रकट किए तथा समस्त उपस्थित शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर बृजेश पांडेय ने इस अवसर पर सभी उपस्थित शिक्षकों एवं प्रशाशनिक अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन किया एवं उच्चीकृत प्रयोगशाला के उद्घाटन को एक सुखद अवसर बताते हुए यह भरोसा दिलाया कि समस्त उपलब्ध सुविधाए अन्य विभागों के शोधकर्ताओं के लिए समान रूप से सुलभ रहें ऐसा प्रयास होगा। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रोफेसर आनंद प्रकाश, जीव विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रोफेसर आर्तत्रण पाल एवं कुलानुशासक प्रोफेसर प्रणवीर सिंह समेत अन्य पदाधिकारी एवं विभिन्न विभागों के शिक्षक व छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।