महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी केन्द्रीय पुस्तकालय में साइबर सेक्शन का हुआ लोकार्पण*
*
प्रतीक कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.
- महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी केन्द्रीय पुस्तकालय में कुलपति प्रो. संजीव कुमार शर्मा के द्वारा साइबर सेक्शन का लोकार्पण किया गया। इस साइबर सेक्शन के लोकार्पण कार्यक्रम के संयोजक प्रो रंजीत कुमार चौधरी ने साइबर सेक्शन की विशेषताओं एवम इस पर उपलब्ध सूचना की जानकारी दीl कार्यक्रम के सह संयोजक डॉक्टर भवनाथ पाण्डेय ने विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवम छात्रों को साइबर सेक्शन के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं से अवगत कराया I
कार्यक्रम का लोकार्पण महात्मा गाँधी केन्द्रीय विश्वविद्यालय के चाणक्य परिसर मे किया गया I इस अवसर पर कुलपति ने पुस्तकालय के सभी कर्मचारियों को बधाई दी एवं साइबर सेक्शन में उपलब्ध कंप्युटर से विभिन्न डिजिटल संसाधनों का अवलोकन किया I विश्वविद्यालय के शोधार्थी साइबर सेक्शन में उपलब्ध कंप्युटर के माध्यम से हज़ारों पत्र- पत्रिकाओं से अपने विषय से संबंधित आलेख को ऑनलाइन पढ़ सकते हैं, डाउनलोड कर सकते हैं I इस साइबर सेक्शन से कोविड - 19 महामारी में विशेषकर शोधार्थियों एवं छात्रों को विशेष लाभ होगा । इस साइबर सेक्शन में उपलब्ध कंप्युटर पर सीधे लॉगिन कर पुस्तकालय में उपलब्ध डिजिटल संसाधनों का लाभ उठा सकते है l इस वेबसाइट पोर्टल पर delnet, इनफलीबनेट , नॉट -नौल, जे-गेट, IOP Science, J-Stor की सुविधा एवं आईपी आधारित लॉगिन की सुविधा उपलब्ध होगी। इस साइबर सेक्शन में शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों को रोबिन कुमार, रोहित, शेखर, अनीश सहयोग प्रदान करेंगे I इस कार्यक्रम में चाणक्य परिसर निदेशक प्रोफेसर आनन्द प्रकाश एवम विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवम संकाय अध्यक्ष, डॉक्टर मधु पटेल, डॉक्टर सपना कुमारी, वेबसाईट प्रभारी डॉक्टर नरेन्द्र सिंह, जनसंपर्क अधिकारी शैफाली मिश्रा,व कुलपति के निजी सचिव कविता जोशी उपस्थित थे I

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।