Breaking News

पूर्वी चंपारण के सुगौली प्रखंड कार्यालय में सहायक के विरोध में महिला विकास मित्रों ने लिया खबर

 







सुगौली संवाद सहयोगी अंचल परिसर में महिला विकास मित्रों ने आई टी सहायक की जमकर खबर गुरुवार को ली और मामले से संबंधित आवेदन सीओ,बीडीओ व स्थानीय थाना को दी। जानकारी के अनुसार सरकारी कार्यो के निष्पादन के लिए महिला विकास मित्र  आरटीपीएस कार्यालय में गुरुवार को गई थी।इसी बीच आई टी सहायक ओमप्रकाश के द्वारा अपशब्द व जाति सूचक शब्द का प्रयोग करने के बाद महिला विकास मित्र आगबबूला हो गई और सहायक की जमकर धुनाई कर दी। मामले को लेकर बीडीओ सरोज बैठा,थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल,सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता को दिए आवेदन में बताया है कि अनुसूचित जाति के महिला विकास मित्र सरकारी कार्यो के निष्पादन के लिए जब आरटीपीएस कार्यालय में जाते है तो सहायक के द्वारा अश्लील छेड़खानी की जाती है।जिससे हम सभी अपमानित महसूस करते है। जब हमलोग गुरुवार को जाति, आवासीय,आय प्रमाण पत्र  कार्य से कार्यालय में गए थे।तब सहायक ओमप्रकाश के द्वारा छेड़खानी,भद्दी भद्दी अश्लील बाते कर रहे थे।जब हमलोगों मना करने लगे तो गाली गलौज करने लगे और जाति सूचक गाली देने लगे। बीडीओ ने बताया कि आवेदन मिला है।मामले को लेकर समुचित करवाई की जाएगी। सीओ ने बताया कि पूर्व में भी सहायक के स्थानांतरण के लिए लिखा गया है। मामले को लेकर वरीय अधिकारी को खबर दी जा रही है। विकास मित्र से हुए विवाद मामले में समुचित करवाई की जाएगी।




 रिपोर्टर... सफी अहमद 


 पूर्वी चंपारण सुगौली

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।