Breaking News

घोड़ासहन में सुहागन ज्वेलर्स में लगी आग,लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट ।।

 



घोड़ासहन पूर्वी चम्पारण:

शहर के मेन रोड़ में स्थित आभूषण की एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगने से लाखों की संपत्ति जलकर नष्ट हो गई,घटना की सूचना पर पहुंची अग्निशामक विभाग की गाड़ी एवं स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर किसी तरह आग पर काबू पाया गया. लेकिन तब तक दुकान में रखे आभूषण सहित अन्य कई कीमती चीजें जलकर राख हो गई थी. घटना घोड़ासहन के दीपक टॉकीज हॉल के कैंपस में सोना चान्दी के विक्रेता सुहागन ज्वेलर्स का है. बताया जाता है कि बुधवार की देर रात्रि शॉर्ट सर्किट से आग लग गई,लोगों को पता भी नहीं चल सका सुबह होने पर शटर के बाहर में धुआं निकलते देख स्थानीय लोगों ने दुकान मालिक को सूचना दिया.तब जाकर घटना की जानकारी चारो ओर फैली ,घटना को लेकर आभूषण व्यवसायी विकास कुमार उर्फ बउआ जी ने बताया कि दुकान में करीब 7 से 10 लाख की संपत्ति जलने का अनुमान है जिस का आकलन किया जा रहा है ।।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।