Breaking News

घोड़ासहन में मीडिया फॉर बॉर्डर हार्मोनी की हुई बैठक।।

 



घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण)

भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र के शहर घोड़ासहन के चंदन कुंदन होटल एंड रिसोर्ट में मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी की एक बैठक मंगलवार को आयोजित की गयी,बैठक में भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों के ग्रामीणों के समस्या पर विचार विमर्श किया गया,वर्तमान परिवेश में बदलते भारत नेपाल के रिश्तों पर प्रकाश डाला गया तथा भारत नेपाल सिमा पर तैनात एसएसबी के कार्यकलापों पर परिचर्चा की गयी,कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मीडिया फ़ॉर बॉर्डर हार्मोनी के संस्थापक व वरीय पत्रकार अमरेंद्र तिवारी ने कहा कि नेपाल से मेरा बेटी रोटी का संबंध है। इसलिए भारत का दुश्मन देश के लाख प्रयास के बाद भी भारत एवं नेपाल की मित्रता खत्म नहीं हो सकती है.भारत और नेपाल के बीच संबंध को और प्रगाढ़ बनाने के लिए मीडिया फॉर बॉर्डर हारमोनी संगठन लगातार प्रयासरत है एवं समय-समय पर विभिन्न सीमावर्ती क्षेत्रों में कार्यक्रमो का आयोजन कर दोनों देशों के बातों को एक मंच पर रखती है. वरीय पत्रकार प्रोफेसर लालबाबू सिंह ने भारत नेपाल रिश्तों के सम्बंध में दोहराते हुए कहा कि भारत से नेपाल का सभ्यता संस्कृति के साथ धार्मिक लगाव भी है जो अटूट है. इसमें किसी अन्य तीसरे देशों का दाल गलने वाला नहीं है. बैठक में उपस्थित  स्थानीय कई पत्रकारों में अपना अपना विचार रखा! बैठक में मुख्य रूप से पत्रकार मुन्ना सिंह,राजू सिंह, राहुल कुमार,रणधीर द्विवेदी,लालबाबू सिंह,सुमन कुमार आर्य,अभिमन्यु यादव,सजीव जायसवाल आदि मुख्य रूप से शामिल थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।