घोड़ासहन में हुए दुष्कर्म कर हत्या मामले में आरोपी युवक सीमावर्ती क्षेत्र से हुआ गिरफ्तार।।
घोड़ासहन पूर्वी चंपारण :
विगत दिनों घोड़ासहन थाना क्षेत्र के एक गांव में 7 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर हत्या मामले में भागे युवक को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार की देर शाम गिरफ्तार कर लिया.गिरफ्तार युवक शंकर राय की गिरफ्तारी घोड़ासहन के ही भारत नेपाल सीमावर्ती क्षेत्र से हुई है. मामले की जानकारी देते घोड़ासहन थाना अध्यक्ष अखिलेश मिश्रा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपित युवक नेपाल भागने के फिराक में हैं इसी क्रम में सीमावर्ती क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गयी थी.भागने के फिराक में आरोपित पुलिस के गिरफ्त में आ गया। पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर थाने थाने पर लायी है.पुलिस गिरफ्तार युवक शंकर राय से आवश्यक पूछताछ कर रही है तथा कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद कल न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा ।।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।