Breaking News

सीवान:- तालाब में डूबने से मिश्रौली गांव के अधेड़ व्यक्ति की मौत

 



शाम में तालाब की ओर शौच करने के लिए घर से गया था अधेड़ व्यक्ति


(सीवान) प्रखंड क्षेत्र के मिश्रौली गांव के तालाब में डूबने से एक अधेड़ की मौत हो गई। सोमवार को मृतक का शव गांव के तालाब से बरामद हुआ। मृतक 51 वर्षीय दशरथ सहानी मिश्रौली गांव के रहने वाला था। वह रविवार की शाम में शौच करने के लिए गया था। शौच के बाद हाथ धोने के दौरान तालाब में पैर फिसल गया होगा और कीचड़युक्त तालाब होने की वजह से वह उसमें फंस गया होगा। रविवार को जब दशरथ सहानी को घर पहुंचने में काफी देर हुई तो परिजन चिंतित हो उठे और उसकी तलाश शुरू की। लेकिन, उसके बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया। वह पूरी रात उसकी तलाश में इधर-उधर घूमते रहे। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण गांव के तालाब की ओर गए। तो उनकी नजर तालाब में उतरा रहे उसके एक शरीर के एक हिस्से पर पड़ी। ग्रामीणों ने शोर मचाई। गांव के काफी ग्रामीण तालाब के तट पर पहुंच गए। शव कई पहचान होते ही ग्रामीणों ने इसकी सूचना मृतक के परिजनों को दी। रोते-बिलखते परिजन तालाब के पास पहुंचे। उनके साथ काफी लोग पहुंचे। शव को निकालने के लिए ग्रामीण तालाब में उतरे। मृतक का शरीर पानी मे टैर रहा था। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना पर पहुंचे कई जनप्रतिनिधियो ने बताया कि इसकी जानकारी पास के थाना को दी गई। व  पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर शव का पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सीवान सदर अस्पताल भेज दीया। 

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।