Breaking News

गोरेयाकोठी में अनुराधा सिंह के पक्ष में जनसंपर्क हुआ तेज

 



गोरेयाकोठी - प्रखंड के पंचायत समिति सदस्य क्षेत्र संख्या 23 पंचायत सतवार के भावी प्रत्याशी अनुराधा सिंह पति मनीष सिंह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने डोर टू डोर जनसंपर्क रविवार को विधिवता प्रारंभ कर दिया। मीडिया से बात करते हुए मनीष सिंह ने सतवार पंचायत के कतालपुर गांव के वार्ड न. एक में अपने दर्जनों कार्यकर्ताओं ने के साथ घर घर जाकर जन संपर्क किया और लोगों से विजयी होने का आशीर्वाद मांगा।

आगे मनीष सिंह ने कहा कि पंचायत की जनता है जनार्दन उनको मौका दें तो वह विकास क्या होता है करके दिखा देंगे। उन्होंने कहा कि आप  जनप्रतिनिधि नहीं आपके साथ हमेशा खड़ा रहने वाला सेवक के रूप में चुने।  उन्होंने मतदाताओं से कहा कि सबका साथ सबका विकास मूल मंत्र हैं।

आपको बताते चलें कि भाजपा नेता मनीष सिंह कोरोना काल में पंचायत के सैकड़ों परिवारों में हर संभव सहयोग प्रदान किया पंचायत के गरीब परिवार के लड़कियों की शादी हो या बीमारी से ग्रसित लोगों या मृत्यु के बाद उनके श्राद्ध संस्कार के खर्चे उठाकर समाज में एक अपना अलग पहचान कायम कर लिया है। कड़ाके की ठंड में सैकड़ों गरीबों के कम्बल वितरण किया तो दर्जनों परिवारों को भूखे नहीं सोने दिया।  यही कारण है कि पंचायत की जनता उनको काफी सम्मान दे रही है

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।