Breaking News

सिवान:- पुत्री को बचाने के क्रम में करेंट लगने से पिता व पुत्र की हुई मौत

 


  (सिवान):-भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के महमदपुर पंचायत के चकमुन्दा गांव में बिजली के करेंट के चपेट में आई बेटी रजनी कुमारी के बचाने के क्रम में पिता पुत्र की मौके पर मौत हो गई।बुधवार की दोपहर में तेज हवा के झोंके ओर पानी के कारण बिजली के पोल से जो तार मीटर तक जाता है वह टूट कर गिरा था।जैसे ही रजनी कुमारी घर के बाहर निकली टूटे तार के चपेट में आ गई ।उसके चिल्लाने पर बचाने के लिए दौरे पिता करीमन राय 40 वर्ष तथा पुत्र नितेश कुमार 16 वर्ष की करेंट लगने से मौके बारदात पर मौत हो गई।इन दोनों को बचाने पहुंची पत्नी मालती देवी,भतीजी मीरा कुमारी भी झुलस गई।जिनको स्थानीय ग्रामीणों ने तत्काल निजी क्लिनिक में ले गए।वही स्थानीय लोग मृत पिता पुत्र को भी अस्पताल पहुंचाया ।जहाँ चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम हेतु सिवान भेजी।इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में मातम छा गया।जो जहाँ सुना वही से अस्पताल के तरफ दौड़ा।चंद मिनटों में ही दुनिया उजड़ गई।पत्नी को बिश्वास नही हो रहा है कि उसके पति और बेटा इस दुनिया मे नही है।उनके दरवाजे पर लोगों की भीड़ लगी रही ।सभी लोग बिजली बिभाग को कोष रहे थे।इस सम्बंध में कार्यपालक अभियंता  शिवम कुमार से फोन पर बात करने पर उन्होंने बताया कि इसमें बिभाग का कही दोष नही है।पोल के बाद बिभाग की जिम्मेवारी नही होती है।सर्विस तार का क्रय उपभोक्ता करता है न कि बिभाग। इस कारण इसमें मुअवजा का कही कोई जगह नही बनता है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।