Breaking News

गुठनी (सीवान):- गुठनी प्रखंड में बिजली सप्लाई मे बाधा बन रही है पेड़ की डालियां, कभी भी हो सकता है बड़ी हादसा

 



गुठनी (सीवान) प्रखंड क्षेत्र के गुठनी पावर ग्रिड से सप्लाई कभी 2 घंटा तो कभी 8 घंटा बाधित रहता है। क्योंकि ग्रामीण इलाकों में हाई वोल्टेज तार जाने से पेड़ के डालिया हमेशा टकराते रहती हैं। जिसे कभी तार टुट जाता तो कभी शॉर्ट सर्किट होने का चांस ज्यादातर बना रहता है। व बिजली विभाग की लापरवाही से पेड़ की डाली नहीं काटने से कभी भी बड़ी हादसे हो सकती है। व इस मामले को कई बार ग्रामीणों ने उठाये पर आज तक बिजली विभाग ने कोई एक्शन नहीं लिया है। व इस समय तो आंधी-तूफान ने बिजली व्यवस्था को पूरी तरह चौपट कर दिया है। आए दिन बिजली कटौती से प्रखंड क्षेत्र के ग्रामीण हमेशा परेशान नजर आते हैं। व ग्रामीणों का कहना था कि बिजली व्यवस्था का कंडीशन इतना बुरा होते जा रही है कि बीते कल की याद दिलाते रही है। ग्रामीणों का यह भी कहना था कि 8 घंटा बिजली कटने के बाद भी यदि ग्रामीण बिजली विभाग मे फोन लगाएं तो बिजली ऑफिस के कोई भी कर्मचारी जल्दी फोन नहीं उठाता और बाई चांस फोन उठा भी लिया तो बताने को तैयार नहीं की बिजली कब तक आएंगी। आए दिन बिजली कटौती से ग्रामीण क्षेत्र के लोग काफी परेशान रहते हैं। 20 मिनट भी आंधी-तूफान जाए तो 4 घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहती है। कई गांव में बिजली का तार जर्जर हो चुकी है। बिजली के खंबे व तार का 2 सालों से अभी तक किसी गांव में मेंटेनेंस का कार्य भी नहीं कराया गया। कई गांव में तारों व पोल के जर्जर होने से लो भोलटेज की समस्या हमेशा सामने आता रहता है। बिजली अधिकारियों के लापरवाही से आए दिन कहीं ना कहीं घटित घटना देखने को मिलता रहता है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।