सुगौली में अबैध नर्सिग होम और फर्जी डॉक्टर का संख्या लगातार बढ़ रहा है।अधिकारी मौन दिख रहे हैं।
रिपोर्ट।
सुगौली पु.च.
जिला सिविल सर्जन ने सुगौली में अवैध रूप से चल रहे निजी नर्सिंग होम,क्लीनिक इत्यादि की सूची पी.एच.सी. प्रभारी से तीन दिनों के अंदर मांगी थी।अवैध रूप से चल रहे सभी जांच घर,अस्पताल,नर्सिग होम,एक्स रे दवा दुकान इत्यादि कि सूचि जिला स्वास्थ्य कार्यालय के द्वारा मांगी गई थी।जिला मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (CMO) ने इसको लेकर अपने पत्रांक 2968,दिनांक 29.07.2021 के द्वारा जारी पत्र के आलोक में प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी से तीन दिनों के अंदर अवैध रूप से चलने वाले नर्सिंग होम पैथोलॉजी और दवा दुकान इत्यादि की सूचि मांगी थी।सीएमओ के पत्र के अनुसार इंडियन एशोसिएशन ऑफ पैथोलोजिस्ट एंड मैक्रोबियोलॉजिस्ट और वेटरन फोरम्स बनाम हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन को लेकर यह आदेश जारी कर सूचि मांगी गई थी। साथ हीं सीएमओ ने यह भी निर्देश दिया था,कि अवैध चिकित्सा संस्थानों की सूचि विशेष दूत के माध्यम से निश्चित रूप से तीन दिनों के अंदर अविलम्ब जिला स्वास्थ्य कार्यालय को भेजी जाय।जिससे सम्बंधित अवैध संस्थानों के विरुद्ध कार्रवाई की जाय।लेकिन तीन दिन क्या लगभग दो माह हो जाने के बाद भी अभी तक यह सूची पी.एच.सी. प्रभारी के द्वारा सिविल सर्जन को नही दिया गया है।आपको बताते चले कि सुगौली स्टेशन रोड,सुगौली बाजार,छपवा चौक, श्रीपुर,रघुनाथपुर में कई दर्जन नर्सिग होम अबैध रूप से चल रहे हैं।वही सिविल सर्जन से जब राष्ट्रीय खबर के जिला संवाददाता दूरभाष के द्वारा इसकी जानकारी लेना चाहें तो सिविल सर्जन का कहना है कि अबैध नर्सिग होम की सूची मांगी गई है,अभी तक सूची सिविल सर्जन कार्यालय को नही दिया गया है।इसका जाँच मैं खुद अपने स्तर से करवा रहे है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ नितेश ध्वज सिंह का कहना है कि सूची भेजी जा रही हैं जल्द अबैध नर्सिग होम और फर्जी डॉक्टरों पर कानूनी कारवाई किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।