Breaking News

गोरेयाकोठी के लाल लक्ष्मण ने यूपीएससी में दूसरी बार लहराया परचम

 



*वर्ष 2019 मै सैदपुर गांव के लक्ष्मण तिवारी ने पाई थी सफलता*


*71वां रैक आने के बाद घर में जश्न का माहौल*


गोरेयाकोठी/सिवान - गोरेयाकोठी प्रखंड के सैदपुर गांव कि सुरेश तिवारी के बेटे लक्ष्मण तिवारी ने देश की सबसे प्रतिष्ठात परीक्षा यूपीएससी में अपनी कामयाबी का झंडा गाडा है । लक्ष्मण तिवारी ने यह सफलता दूसरी वार प्राप्त की हैं। पहली बार 2019 में गांव के ही दो बच्चों ने यूपीएससी की परीक्षा पास की थी। लक्ष्मण तिवारी के अलावा गांव की ह्दयनाथ मिश्रा के बेटे दीपक कुमार मिश्रा ने परीक्षा पास की थी। तब लक्ष्मण तिवारी को 171 वां रैंक मिला था लेकिन ऊंची उड़ान भरने का हौसला रखने वाले लक्ष्मण तिवारी इससे संतुष्ट नहीं थे। वर्ष 2020 के परीक्षा का रिजल्ट जब शुक्रवार की रात आया लक्ष्मण तिवारी को 71 वा रैंक मिला तो उनके परिजनों खुशी का ठिकाना नहीं रहा।

 आपको बता दे कि लक्ष्मण तिवारी के भाई पप्पू तिवारी ने बताया कि शुरुआती पढ़ाई गांव के नजदीक ही हुई। जबकि इंटर की पढ़ाई सारण जिले से हुई। उसके बाद की पढ़ाई के लिए वे दिल्ली चले गए वर्ष 2019 में अपने प्रयास में ही सफलता प्राप्त की थी। गोरेयाकोठी के राजद नेता विवेक कुमार वर्मा ने सोशल मीडिया के माध्यम से उन्होंने बधाई दी।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।