पूर्वी चंपारण के सुगौली थाना परिसर में त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक
सुगौली पू/ चम्पारण रविवार को त्योहार को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई,जिसमे पुलिस निरीक्षक अभय कुमार अंचलाधिकारी धर्मेन्द्र कुमार गुप्ता थानाधयक्ष विवेक जायसवाल के उपस्थित मे नगर एंव पंचायत के प्रवुद्ध लोगो ने भाग लिया .बैठक को संबोधित करते हुए थानाधयक्ष विवेक जायसवाल ने बताया कि दुर्गा पुजा तथा ताजिया पर्व कोरोना तथा आरदश आचार संहिता को ख्याल मे रखते हुए जो भी पर्व है उसे शांतिपूर्ण रूप से मनाये साथ ही डीजे पूर्ण रूप से प्रतिबंध है अब तक सरकार की ओर से कोई दिशा निर्देश नही आया है जैसे कुछ आता है फिर साझा किया जायेगा ,आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन करने पर कार्यवाही भी की जा सकती है,कोई भी कार्य दायरे में रह कर करना है,थाना अध्यक्ष ने बताया कि जिला से अभी कोई सुचना नहीं आई है लेकिन फिर भी आदर्श आचार संहिता को देखते हुए कोई भी कार्य ऐसा नही करेंगे, आगामी आने वाले त्योहार को मद्देनजर देखते हुए यह महत्वपूर्ण बैठक की गई,जिसमें समाजसेवी, व्यवसायिक संघ, वार्ड पार्षद,एवं कई सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे,इस बैठक में महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर फोकस किया गया,जैसे सरकार की गाइडलाइंस को पालन करना है सभी लोगों को, त्योहार में डीजे नहीं बजाना है , ज्यादा भीड़ भाड़ नहीं करना है! शांतिपूर्ण ढंग से पर्व को मनाना है ।मौके पर समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार नायक, व्यवसाई संघ के अध्यक्ष अशोक कुमार गुप्ता, नुरूल होदा कुरैशी, हारूण कुरैशी, मोहरम कुरैशी ,कुण्दन कसेरा, ओमप्रकाश विश्वकर्मा, लाल प्रसाद, मुखिया सज्जाद आलम, सरपंच संजय पाण्डेय, सहित बडी संख्या मे लोग उपस्थित थे .
रिपोर्टर.... सफी अहमद
पूर्वी चंपारण सुगौली

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।