Breaking News

केंद्रीय विश्वविद्यालय के छात्र का बाईजूज में हुआ चयन।

 



प्रतीक कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.


मोतिहारी शहर के मानसपूरी आजाद नगर निवासी  सुबोध कुमार सिंह के पुत्र  अनुराग सिंह का अंतर्राष्ट्रीय स्तर की नामचीन शैक्षणिक तकनीक कम्पनी बाईजूज में बिजनेस डेवलपमेंट एसोसिएट (5 लाख सलाना) एवं चैतन्य माइक्रोफाइनेंस में ब्रांच मैनेजर (3.5 लाख) के रूप में चयन हुआ है।

ज्ञात हो कि  अनुराग ने इसी वर्ष महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के समाज कार्य विभाग से स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है,विश्वविद्यालय की जनसम्पर्क अधिकारी  शेफालिका मिश्रा ने बताया कि समाजकार्य विभाग के छात्र की इस उपलब्धि पर माननीय कुलपति महोदय,माननीय प्रतिकुलपति महोदय,विभागाध्यक्ष महोदय सहित अन्य प्राध्यापकगण ने खुशी जाहिर करते हुए अनुराग के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।