Breaking News

"स्टार पब्लिक स्कूल गुरहनवा" में माना शिक्षक दिवस, बच्चों को मिला विशेष राहत

 


राजा कुमार साह / पताही पुर्वी चम्पारण।


 पताही:- शिक्षक दिवस के अवसर पर स्टार पब्लिक स्कूल गुरहनवा के बच्चों ने धूमधाम से भारत के प्रथम उपराष्ट्रपति एवं द्वितीय राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर अपने शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ केक काटकर जयंती समारोह मनाया। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान प्राचार्य सुजीत कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि कोरोना की वजह से लगातार लगभग 2 वर्ष तक पढ़ाई बंद रहा और अब प्रारंभ हुई है, तो इस अवसर पर बच्चों के द्वारा शिक्षक दिवस का आयोजन किया गया था। जो सराहनीय रहा। साथ ही उन्होंने बताया कि विद्यालय में पढ़ रहे पूर्व के सभी छात्र-छात्रा को लॉकडाउन के दौरान के फीस सभी बच्चों का माफ किया गया है। साथ ही श्री चंद्रवंशी ने अभिभावक से अपील किया है, कि अपने बच्चों को विद्यालय समय से भेजे, हमारे विद्यालय में covid - 19 गाइडलाइन की पालन की जा रही है। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिका के साथ विद्यालय के सभी बच्चे मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।