Breaking News

रक्सौल/ मोतिहारी:- नेपाल सरकार ने सभी बॉर्डर को खोलने का दिया आदेश

 



रक्सौल/ मोतीहारी रिपोर्टर

स्थानीय स्तर पर सूत्रों से जानकारी प्राप्त हुई है कि - नेपाल सरकार ने सभी बॉर्डर को खोलने का आदेश दे दिया है , अब पूर्व की भांति भारतीय वाहन एवं भारतीय लोगो का नेपाल में हो सकेगा आवागमन । पिछले 18 महीनों से कोविड को लेकर ओली सरकार ने बॉर्डर को बन्द किया था, जिससे लोगों को नेपाल आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था , अब सरकार के इस नए आदेश से बॉर्डर क्षेत्र के लोगो मे खुशी

है। पर अभी तक बॉर्डर खोलने का नोटिफिकेशन नही पहुँचा है, नेपाल भन्सार कार्यालय में अभी तक आवागमन की स्थित यथावत ही है, नेपाल चीफ कस्टम ने कहा बॉर्डर खोलने  की निर्णय का मीडिया से मिली है जानकारी , सरकार के निर्देशानुसार करेंगे कार्य। लोगों को बॉर्डर खुलने का इंतजार है ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।