हरसिद्धि,/ पुर्वी चम्पारण:- हार्ड अटैक से नरुलहा निवासी युवक नितेश का निधन
साहेब / हरसिद्धि,/ पुर्वी चम्पारण
संग्रामपुर-प्रखंड क्षेत्र के भटवलिया पंचायत के नरुलहा गांव निवासी राजेश्वर महतो का तृतीय पुत्र नितेश कुमार 19वर्ष का आज सुबह असमायिक निधन हो गया है।पारीवारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार वह प्रति दिन की भांति नित्यकर्म से निवृत होकर सेना भर्ती के तैयारी हेतु दौड़ लगाने अपने मित्रों के साथ सुबह मे निकला दौड़ लगाने के क्रम मे ही दिल का दौरा पड़ने के कारन उसकी मृत्यु हो गई।वह काफी ओजस्वी एवं प्रतिभावान था।उसकी समाज मे काफी लोकप्रिय थी।वह भारत की जनवादी नौजवान सभा का पंचायत उपाध्यक्ष भी था।उसके असमायिक निधन से ग्रामीण मर्माहत है।उसके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए भारत की जनवादी नौजवान सभा के जिला अध्यक्ष सह माकपा नेता सत्येन्द्र कुमार मिश्र कहा की नितेश का असमायिक निधन संगठन एवं समाज के लिए अपूर्णीय छति है। मिश्र सहित भाजनौस के प्रखंड सचिव दिपक शर्मा, राजदेव प्रसाद, रंजय महतो,सुनिल राम,रविरंजन चौरसिया, पर्वेज आलम,प्रमेश्वर महतो,कृष्णा कुमार, अमित पाठक, मनीष पासवान, यसवंत गोस्वामी एवं संजय सहनी ने शोक व्यक्त की।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।