Breaking News

शांतिपूर्ण पँचायत चुनाव कराने को लेकर हुआ थाना परिसर में बैठक।

 


कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।

सुगौली पु.च.

स्थानीय थाना परिसर में शनिवार को पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बीडीओ सरोज कुमार बैठा व थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल ने संयुक्त रूप से बैठक किया।उन्होंने बताया कि पँचायत चुनाव को हर हालत में शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराना है। थाना क्षेत्र में कितने बूथ संवेदनशील और कितने असंवेदनशील है,उसे चिन्हित कर रिपोर्ट भेजे। बूथ पर आने जाने के लिए सड़क की क्या स्थिति है,उसे बताए।चुनाव में कौन से व्यक्ति हुड़दंग कर सकता है उसे चिन्हित कर सूची तैयार करे। भय मुक्त चुनाव के लिए हर कदम उठाया जाएगा।मतदाता को मतदान करने के लिए किसी तरह की कोई परेशानी नही हो। मतदान केंद्रों की कैसी स्थिति इसका जायजा लेकर रिपोर्ट करे।चुनाव कार्य मे किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही की जाएगी।लापरवाही करने वाले पर विभागीय करवाई होना तय है।वहीं बीडीओ ने टीकाकरण को लेकर शिक्षकों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।