सुगौली थाना परिसर में आर्म्स का सत्यापन।
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
सुगौली पु.च.
पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न करने के लिए वरीय अधिकारी के आदेशानुसार स्थानीय थाना परिसर में सीओ धर्मेन्द्र गुप्ता व थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल के देख रेख में शनिवार को आर्म्स का सत्यापन किया गया। थाना क्षेत्र से 27 व्यक्तियों ने अपने अपने आर्म्स को लेकर सत्यापन कराने के लिए थाना परिसर में पहुंचे और सत्यापन कराया।एस आई म0 अनस ने लाइसेंसधरियो से आर्म्स सत्यापन से संबंधित जानकारी ले कर पंजी में अंकित किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि 4 और 5 सितंबर को आर्म्स का सत्यापन किया जाएगा। थाना क्षेत्र के सभी आर्म्स रखने वाले लाइसेंसधारी अपने आर्म्स का सत्यापन निश्चित रूप से करा लें। जो लोग अपने आर्म्स का सत्यापन नही करा पाएंगे,वैसे लोगो पर विभागीय करवाई होना तय है।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।