25 लीटर देशी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी गया जेल।
कुंदन मिश्रा का रिपोर्ट।
सुगौली पु.च.
स्थानीय पुलिस ने छापेमारी कर 25 लीटर देशी शराब के साथ पांच शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा। जानकारी के अनुसार थानाध्यक्ष विवेक जयसवाल को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी नप के बेलाइठ चौक पर शराब की खेप लेकर बिक्री करने के लिए आ रहा है।सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ बेलाइठ चौक पर जैसे ही पहुंचे तो पुलिस को देख कारोबारी भागने के फिराक में था,तभी पुलिस ने खदेड़ कर उसे धर दबोचा,और उसके पास से 25 लीटर देशी शराब बरामद की।जिसकी पहचान थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा का अवध कुमार ,कमलेश यादव,बेलाइठ का लालबाबू,दशाई व विनोद के रूप में किया गया है। वहीं पुलिस ने दो कांड में आरोपित को धर दबोचा।जिसकी पहचान लेधियार से शिवशंकर व रोहित के रूप में की गई है। पुलिस ने शराब को जब्त कर शराब कारोबारी को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया।वही थानाध्यक्ष का कहना है कि शराब कारोबारियो के खिलाफ लगातार छापेमारी चलती रहेगी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।