Breaking News

6 सितंबर को कोविड टीकाकरण महाअभियान, जिले में लगभग 3 लाख टीकाकरण का लक्ष्य निर्धारित



 


- महाअभियान में जिले भर में 800 सेशन साइट क्रियाशील रहेंगे


अजीत कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.


 पूर्वी चंपारण जिलाधिकारी जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में कोविड-19 वैक्सीनेशन से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  ने कहा कि  6 सितंबर  को कोविड-19 टीकाकरण महाअभियान होगा। इसमें  जिले भर में लगभग 3 लाख लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए शिक्षा विभाग ,जीविका आईसीडीएस, स्वास्थ्य विभाग आदि आपस में समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करेंगे। इसको लेकर प्रखंड मुख्यालय के पीएचसी स्तर पर जीविका दीदियों एवं शिक्षकों को वेरिरीफायर का प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

- इस महाअभियान में जिले भर में 800 सेशन साइट क्रियाशील रहेंगे 

जिलाधिकारी ने बताया कि इस टीकाकरण महाभियान में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने बताया कि 800 सेशन साइटों पर टीकाकरण  कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि अभियान को सफल बनाने के लिए  भीड़भाड़ पर नियंत्रण करने को  विधि-व्यवस्था दुरुस्त किया जाएगा। जिसमें थानाध्यक्ष व पुलिस अधिकारियों का भी सहयोग लिया जाएगा।

- सेकेंड डोज़ के लिए रहेगा विशेष ध्यान केंद्रित:

जिलाधिकारी ने कहा जिन लोगों को पहले डोज़  का  कोविड19 का टीकाकरण हो चुका है वैसे लोग दूसरे चरण में निर्धारित समयानुसार दूसरे डोज़ का टीकाकरण कराकर सुरक्षित रहें। क्योंकि सिर्फ एकबार टीका लेने से सुरक्षा सम्भव नहीं है। इसबार के टीकाकरण अभियान में लोगों को सेकेंड डोज़ के लिए जागरूक किया जा रहा है।

जागरूकता के साथ लोगों से सम्पर्क कर हो रहा है टीकाकरण :

जिलाधिकारी ने कहा  जागरूकता द्वारा लोगों से सम्पर्क कर टीकाकरण हो रहा है। ताकि लोग कोविड 19 का टीका लगवा के खुद के साथ अपने परिवार समाज को सुरक्षित रख सकें। डीएम ने कहा आंगनबाड़ी केंद्रों, सरकारी स्कूलों, व स्वास्थ्य केंद्रों पर मास्क, सैनिटाइजर के साथ कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए टीकाकरण किया जा रहा है। मुहल्ले के लोग भी खुश हैं कि उन्हें इस महामारी के दौरे में घर से बाहर,अस्पताल भी जाना नहीं पड़ रहा है। आसानी से घर के बगल में ही टीका मिल जा रहा है । उन्होंने सभी टीम, पूर्व मुखिया,बर्तमान मुखिया ,जनप्रतिनिधियों, डब्ल्यूएचओ, यूनिसेफ ,केयर इंडिया ,प्रशासन की ओर से प्रखंड विकास पदाधिकारी ,अंचल अधिकारी ,अनुमंडल पदाधिकारी, जीविका के डीपीएम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को इस कार्य के लिए  धन्यवाद दिया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद भी कोरोना से सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस अवसर पर अपर समाहर्ता आपदा, सिविल सर्जन ,एसीएमओ , डीपीएम, डीआईओ, यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ ,केयर के प्रतिनिधि ,जिला शिक्षा पदाधिकारी, जीविका प्रबंधक ,आईसीडीएस डीपीओ आदि उपस्थित थे ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।