Breaking News

चंपारण नागरिक मंच की बैठक हुई आयोजित

 




अजीत कु. सिंह / मोतीहारी पु.च.



चम्पारण नागरिक मंच के छतौनी क्षेत्र की बैठक ढ़ाका रोड स्थित आदया होटल में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संरक्षक सदस्य किशोर कुमार सिंह ने की। बैठक की जानकारी देते हुए क्षेत्र प्रभारी मदनाकर कुमार ने कहा कि मंच द्वारा नगर निगम क्षेत्र को चार क्षेत्रों में बांटा गया है जिसके अंतर्गत वार्ड संख्या 13 से 21 तक छतौनी क्षेत्र है जिसकी आज पहली बैठक है। बैठक में प्रत्येक वार्ड में सदस्यता अभियान चलाने एवं क्षेत्र की समस्यायों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर संस्थापक सदस्य श्यामसुंदर राम ने मंच के कार्यो को बताते हुए कहा कि मंच नागरिकों के आकांक्षा एवं आक्रोश को प्रकट करने का मंच है। मुख्य संयोजक बिनोद कुमार दुबे ने कहा कि मंच का संगठनात्मक विस्तार छतौनी क्षेत्र के सभी वार्डों में हो इसके लिए हम सभी कार्यकर्ताओं को प्रयास करना है। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में किशोर कुमार सिंह ने कहा कि मंच समाज की समस्यायों के निदान के लिए नागरिकों को साथ लेकर अपनी भूमिका निभाएगा। बैठक में सुनिल कुमार सिन्हा, भोलानाथ प्रसाद,पवनपुनीत चौधरी, दिनेश कुमार, संजय कुमार तिवारी, कौशल कुमार, शशि भूषण पटेल, मनीष पटेल, संजय कुमार,रुमीत श्रीवास्तव, त्रिलोकी नाथ चौधरी, राघव शरण प्रसाद, डॉ राजीव जयसवाल, दिवाकर कुमार, श्यामसुंदर राम, पुष्कर पांडे, सीताराम प्रसाद, देवेंद्र पांडे, विजय कुमार राय, राजेश कुमार,मनोज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे। संचालन मदनाकर कुमार ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।