मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार पंचायत में घोंघा चुनने गए लालु मांझी की नदी में डूबने से हुई मौत।
हरसिद्धि सोमेश्वर कुमार सुमित की रिपोर्ट
उत्तर बिहार में प्रतिदिन हो रही लगातार बारिश से जहां किसान परेशान है वही तरह तरह की अनहोनी घटनाएं भी सामने देखने को मिल रही है आज मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के घीवाढार पंचायत के वार्ड नंबर 9 के लालु मांझी पिता दरबी मांझी घोंघा चुनने के लिए गाया था जहा उसकी मौत मखुआ नदी में डुबने से हो गया जिसकी पुष्टी सरपंच सह मुखिया प्रत्याशी बिरेंद्र कुमार ने कि। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो म खुआ नदी में घेंघा चुनते वक्त पानी का अंदाजा ना लगने के कारण पैर फिसल जाने के चलते वह गहरे गड्ढे वाली नदी के अंदर समा गए और जब तक लोग उन तक पहुंच पाते और उनका बचाव किया जाता तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।