मोतिहारी:- महंगाई के खिलाफ ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ में किया धरना प्रदर्शन
अजीत कु . सिंह / मोतीहारी पु. च.
भारतीय मजदूर संघ केंद्रीय कमेटी के आह्वान पर आज महंगाई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम में संयुक्त रूप से मोतिहारी ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ पूर्वी चंपारण द्वारा
आज दिनांक 09 सितंबर 2021 को डीजल पेट्रोल को जीएसटी में लागू करने और महंगाई के खिलाफ मोतिहारी शहर के कचहरी चौक पर धरना प्रदर्शन में किया गया ऑटो एवं ई रिक्शा चालक संघ के जिला अध्यक्ष शकील राजा ने कहा कि डीजल पेट्रोल का लगातार कीमत बढ़ने से ऑटो चालकों का कमाई ठप हो गया है बचत नहीं हो पा रहा घर चलाना मुश्किल हो गया है कई चालक तो डीजल पेट्रोल का कीमत बढ़ने पर ऑटो चलाना भी छोड़ दिए हुए हैं और वह बेरोजगार होकर घर बैठ गए हैं राज्य सरकार और केंद्र सरकार को इस विषय पर अभिलंब ध्यान देना चाहिए और डीजल पेट्रोल की कीमतों में कमी करना चाहिए और इसे जीएसटी में लागू करना चाहिए ताकि गरीब ऑटो चालक अपना जीवन यापन कर सकें
और इससे महंगाई भी कम हो जाएगी। जुलूस का नेतृत्व भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार ने किया धरना प्रदर्शन में शामिल भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष श्री विनय कुमार मोतिहारी ऑटो एवं ई-रिक्शा चालक संघ से जिलाध्यक्ष शकील राजा,जिला संगठन मंत्री एम.एम कादरी, जिला सह मंत्री आकाश पाठक ,भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री श्री अनीश कुमार डाक विभाग से श्री जीवन सा मत्स्य पालन संघ से श्री पुन देव सहनी, जिला दशरथ साहनी, भवन निर्माण संघ के जिला मंत्री श्री शिव जी प्रसाद, स्वास्थ्य से श्री महेश सिंह, श्री प्रमोद कुमार, देवेंद्र सिंह आध्या प्रसाद, श्याम सुंदर,भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष नथुनी पांडे ,श्री बिकाऊ दास एवं अन्य उपस्थित थे

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।