Breaking News

सिवान:- डबल इंजन के सरकार में डिजिटल पुल का रेलिंग




रघुनाथपुर(सिवान):21 वीं सदी के युग मे,विश्व गुरु बनने का सपना देखने वाले देश मे और डिजिटल इंडिया के बिहार जैसे प्रदेश के सीवान जिले के रघुनाथपुर बाजार के बीचोबीच पुलिया पर बांस को रेलिंग के रूप में बंधी हैरान कर देने वाली तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और डबल इंजन वाली सरकार की किरकिरी भी हो रही हैं।रघुनाथपुर बाजार के बीचोबीच मांझी-गुठनी स्टेट हाइवे को चौड़ीकरण हुए दस साल से समय बीत चुका है.लेकिन ब्रिटिश जमाने की संकीर्ण पुलिया नही बन पा रही है।पुलिया के दक्षिणी तरफ का रेलिंग टूटकर गिर गया है.जिसकी सुधि लेने वाला कोई नही है (ना ही ठेकेदार और ना ही अधिकारी) बाजार के बीचोबीच भीड़भाड़ वाला जगह होने और पुलिया में रेलिंग नही होने के कारण अब तक दर्जनों लोग नाले में गिरकर घायल हो चुके हैं।लेकिन जब तक कोई बड़ी दुर्घटना नही हो जाती तबतक शासन प्रशासन के लोग नींद से नही जागेंगे।रघुनाथपुर जैसे सीधे सरपट बाजार में जाम व महाजाम लगने का मुख्य वजह यह संकीर्ण पुलिया हैं इसी पुल में एक पिता और पुत्री ने  साइकल से गिर कर घायल हुए थे जिसका ख़बर जनादेश अखबार में प्रकाशित करने के बाद जब ठेकेदार को पता चला तो आ कर पुल का बाह को जोड़वा लेकिन वह भी काफी नहीं हुआ और फिर पुलिया का बाह टूट गया और इसके बाद आज तक इस पुलिया का बाह नही बना और इसी पुल के कारण रघुनाथपुर बजार में थाना के गेट तक लगता है जाम और प्रशासन चुप चाप देखती रहती हैं जिसका ख़बर जनादेश अखबार में प्रकाशित हुआ था।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।