Breaking News

भगवानपुर हाट( सीवान):- पोलियो कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षण आयोजित




 भगवानपुर हाट( सीवान):- 26 सितम्बर से चलने वाला पांच दिवसीय पोलियो उन्मूलन अभियान के सफलता को ले सोमवार को सी एच सी के प्रशिक्षण कक्ष में पोलियो कर्मियों का प्रशिक्षण आयोजित की गई । इस अवसर पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनिल कुमार ने बताया कि 26 सितंबर से पांच दिनों तक डोर टू डोर दवा पिलाने का कार्यक्रम चलेगा ।छठा दिन बी टीम काम करेगी । उन्होंने बताया कि इस अभियान के सफलता के लिए दो सदस्य वाली 86 टीम का गठन किया गया है । जिसमे 79 टीम डोर टू डोर काम करेगी एक टीम भ्रमणशील टीम होगी । जो ईंट भठो पर घूम घूम कर बच्चो को दवा पिलाने का काम करेगा । इसके आलावा छ ट्रांजिट टीम होगा । जो भगवानपुर बाजार , मलमलिया चौक , माघर , सी एच सी तथा मोरा में काम करेगा । उन्होंने बताया प्रशिक्षण देने का काम डबलू एच ओ मुनिटर पंकज कुमार ने किया । इस अवसर पर आई सी डी एस प्रवेक्षिका नीलम कुमारी । तूलिका कुमारी , संयोगिता कुमारी तथा रानी सोनी उपस्थित थीं ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।