पकड़ीदयाल के केबीसी कोचिंग सेंटर की छात्रा अंतिमा कुमारी ने शिक्षक दिवस पर शिक्षा गान गाकर सेंटर और अभिभावक का नाम रौशन किया।
रवि कुमार भार्गव का रिपोर्ट।
पकड़ीदयाल में स्थित अनुपम संस्कृत सदन लक्ष्मी रोड पकड़ीदयाल एवं कौलेश्वरी चौक जितौरा संचालक-सचिन कुमार
ने शिक्षकदिवस दके अवशर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन शिक्षण संस्थान में ही हुआ है।
कार्यक्रम के दौरान केबीसी कोचिंग सेंटर की छात्रा अंतिमा कुमारी ने शिक्षा पर गाना गाकर उपस्थित जनों को मोहित कर दिया।अंतिमा कुमारी एक इमानदार और संस्कारवान पत्रकारिता करने वाले चन्द्रिका सिंह खैरवा निवासी की पुत्री है,जो बिरासत में शिक्षा और सभ्यता संस्कृति में पलकर बिरासत में संस्कार रूपी ज्ञान को प्राप्त किया है। केबीसी कोचिंग सेंटर के संचालक सचीन कुमार ने बताया की हमारे यहाँ मैट्रिक एवं इन्टर की संस्कृत, हिन्दी एवं आर्ट्स विषय की तैयारी कराई जाती है।हमारे शिक्षण संस्थान से हर साल लगभग 700 से अधिक विद्यार्थी सफल होते हैं।
कार्यक्रम की शुरुआत अनुपम संस्कृत सदन लक्ष्मी रोड पकड़ीदयाल एवं कौलेश्वरी चौक जितौरा के संचालक सचिन कुमार ने सैकड़ों विद्यार्थियों की उपस्थिति में केक काट कर किया। रवि कुमार भार्गव

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।