Breaking News

मोतिहारी के डॉ० गोपाल के क्लिनिक में 12 को जोड़ों के दर्द के मरीजों का होगा फ्री चेकअप




मोतिहारी। शहर के अगरवा माई स्थान के नजदीक स्थित गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक में विश्व अर्थराईटिस (गठिया) दिवस के अवसर पर दिनांक 12 अक्टूबर 2021 मंगलवार को नि:शुल्क जोड़ों के दर्द चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जायेगा।

क्लिनिक के निदेशक डॉ० गोपाल कुमार सिंह ने बताया कि किसी भी प्रकार के दर्द जैसे कमर दर्द, गर्दन दर्द, कंधा के दर्द, घुटना के दर्द, जोड़ों के दर्द, साईटिका, रीढ़ के हड्डी के दर्द एवं किसी भी प्रकार के जोड़ो के दर्द  से परेशान मरीज क्लिनिक में मुफ्त शिविर में दिन के 12 बजे से शाम के 4 बजे पहुँच कर फ्री चेकअप एवं उचित ईलाज का लाभ ले सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।