Breaking News

रिंकी सिंह ने बरवा कला पंचायत के अब तक के अभेध किले को किया फतह

 




घोड़ासहन (पूर्वी चंपारण )पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत घोड़ासहन प्रखंड के बरवा कला पंचायत में रिंकी सिंह पति धीरेंद्र सिंह ने इस पंचायत के अभेध किले को 485 वोटों से फतह किया है। आपको बता दें कि परिसीमन के बाद से अब तक अब तक मुखिया रहे जय कांति देवी पति कुश यादव को 485 वोटों से हराया है

मुखिया पति ने अपार जीत के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि जनता को हमें मौका देने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। अब मैं अपने पंचायत को मॉडल पंचायत बनाऊंगा साथ ही पिछले मुखिया के द्वारा जो भी भ्रष्टाचार किए गए हैं उस को उजागर कर लूंगा। पंचायत के सभी वार्डों में नल जल को दुरुस्त करने का काम करूंगा और सभी वार्डों में बिजली पानी का व्यवस्था किया जाएगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र में पंचायत में हॉस्पिटल का निर्माण किया जाएगा। एक बार फिर से मैं अपने बरवा कला पंचायत के जनता को नमन करता हूं जिन्होंने अभेध किला तोड़ने के लिए हमें वोट दिया। अब मैं पंचायत के सभी जनता के साथ दिन रात उनके सुख-दुख में शामिल रहूंगा।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।