कोविड-19 वेक्सिनेशन केंद्र का बीडीओ ने फीता काट कर किया उद्घाटन
गुलशन कुमार सिंह/फेनहारा/पुर्वी चंपारण फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के बीआरसी भवन में मंगलवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र फेनाहरा, केयर इंडिया एवं स्वास्थ्य विभाग बिहार सरकार द्वारा संयुक्त रूप से संचालित होने वाले 9 से 9 कोविड-19 वैक्सिनेशन केंद्र का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी, वीणा मिश्रा अंचलाधिकारी बिजेंद्र कुमार सिंह ,प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। इस दौरान केयर इंडिया के संतोष कुमार ने बताया कि यह केंद्र पर सभी लाभुकों को प्रथम एवं द्वितीय टीका प्रतिदिन सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक लगाया जाएगा ,इस केंद्र की विशेषता यह है कि यहां निबंधन केंद्र, टिका पूर्व प्रतीक्षालय ,टीकाकरण केंद्र, टीका लेने के पश्चात 30 मिनट तक रुकने की व्यवस्था ,स्वच्छ पानी ,शौचालय ,सेल्फी प्वाइंट सभी के लिए अलग-अलग जगह बनाए गए हैं। मौके पर डॉक्टर नवीन कुमार ,डॉक्टर हेमल, केयर इंडिया के प्रखंड प्रबंधक संतोष कुमार, विकास कुमार ,रोहित कुमार, प्रभारी प्रखंड समुदायिक उत्प्रेरक नवल किशोर प्रसाद ,जीएनएम सोनी कुमारी अन्य पदाधिकारी/कर्मचारी उपस्तिथ थे ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।