फेनहारा प्रखंड में रबी महोत्सव महाअभियान का किया गया आयोजन
गुलशन कुमार सिंह/फेनहारा/पुर्वी चंपारण हाजी फरजंद उच्च विद्यालय फेनहारा के प्रांगण में रबी महाअभियान महोत्सव2021 प्रखंड आत्मा अध्यक्ष आलोक कुमार की अध्यक्षता में सम्पन हुआ।महोत्सव का शुभारम्भ प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा मिश्रा अंचल अधिकारी बजेंद्र कुमार सिंह प्रखंड आत्मा अध्यक्ष आलोक कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी रितेश चंद्र झा जिला परिसद सदस्य आकाश कुमार गुप्ता विधायक प्रतिनिधि अवधेश कुमार सिंह के द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी वीणा मिश्रा ने किसानों को हर सहयोग का भरोसा दिलाते हुए मशरूम के खेती का टिप्स साझा किया।अंचलाधिकारी बजेंद्र कुमार सिंह ने समेकित कृषि अपनाने पर बल देते हुए जैविक कृषि के महत्व पर प्रकाश डाला।प्रखंड कृषि पदाधिकारी रितेश चंद्र झा ने विभिन सरकारी कृषि योजनाओं से अवगत कराते हुए बीज आदि के लिए ऑन लाइन आवेदन करने का अपील किया। जिला परिसद सदस्य आकाश गुप्ता ने किसानों को हर सहयोग का भरोषा दिलाया। कार्य क्रम की अध्यक्षता करते हुए आलोक कुमार ने फसल बीमा एवम प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि हेतु आवेदन करने का आह्वान किया।किसानों को जिला से आये हुए मशरूम प्रशिक्षक जैनब बेगम पिपरा कोठी कृषि विज्ञान केंद्र से आये वैज्ञानिक डॉ शैलेन्द्र कुमार वन रक्षी ओम प्रकाश पटेल कृषि समन्यवक राजेश कुमार ए टी एम आनंद कुमार ने किसानों को सरकारी योजनाओं एवम वैज्ञानिक कृषि पद्ति से अवगत कराया। मोके पर कृषि विभाग के समन्यवक दीपक कुमार कार्यपालक सहायक राजू कुमार सलाहकार संजय यादव पपु कुमार समेत सैकड़ो किसान उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।