Breaking News

नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रवि कुमार बैठा के तत्वधान में क्लीन इंडिया अभियान चलाया गया




कल्याणपुर प्रिंस कुमार


पू.च.  कल्याणपुर प्रखंड क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित पंचायत के विभिन्न स्थानों पर नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय स्वयंसेवक रवि कुमार बैठा के तत्वधान में क्लीन इंडिया अभियान चलाया गया स्वयंसेवक श्री रवि ने बताया कि पूरे गांव एवं विद्यालय के सभी बच्चों को प्लास्टिक कम से कम ना मात्रा में यूज करने को लेकर लोगों को जागरूक किया गाया उससे होने वाले नुकसान को भी दर्शाया गया और पंचायत के विभिन्न स्थानों पर मार्च कर इस जागरूकता को आगे बढ़ाने का कार्य किया गया यहां के सहयोगी शिक्षक एवं बच्चों एवं उन लोगों के द्वारा इस को सफल बनाने को लेकर इस अभियान को चलाया गया क्योंकि इस कचरा को लेकर लोगों को काफी बीमारियों  को झेलना पड़ता है इसको लेकर स्वयंसेवक  रवि ने लोगों को समझाया एवं जागरूक की प्लास्टिक कम यूज करें और बीमारी से बचें अगर मार्केट जाए तो झोला का इस्तेमाल करें उन्होंने कहा कि जो प्लास्टिक है वह जलने वाला पदार्थ नहीं है जो खेतों में जाने पर मृदा प्रदूषण उसे जलाने पर वायु प्रदूषण उत्पन्न होता है जिसको लेकर काफी बीमारियों एवं कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और उपजाऊ मिट्टी एवं खेतों में जाने पर उपज को भी  कम करता है मौके पर हनुमान नगर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार शिक्षक वसुदेव बैठा राजेंद्र शाह शिवपूजन बैठा रविंद्र राम सोनू कुमार सोना लाल कुमार दास रविंद्र कुमार वर्तमान सैनिक जितेंद्र कुमार धर्मेंद्र कुमार साह रामचंद्र राय विकास कुमार कृष पाठक  उज्जवल पाठक चंदन कुमार मौजूद वहां के स्थानीय लोगों ने इस अभियान को सराहा और सहयोग दिया।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।