Breaking News

एसएसबी ने भारत नेपाल सीमा पर तस्करी कर ला रहे 22 पशुओं सहित चार तस्करों को पकड़ा





*सभी तस्कर आदापुर थाना क्षेत्र के हैं निवासी*


अजीत कु. सिंह/मोतिहारी(पु. चम्पारण)


पूर्वी चंपारण जिला अंतर्गत भारत नेपाल सीमा पर हरपुर ओपी थाना क्षेत्र में नेपाल से पशुओं की तस्करी करने के क्रम में एस एस बी ने  22 पशु सहित चार तस्करों को पकड़ा है।

बताते चलें कि कैंप नायक टोला के जवानों के द्वारा की गई कार्यवाही में  17 गाय 03 बैल और 02 बछड़े के साथ चार पशु तस्कर  भारत नेपाल सीमा के नजदीक घोड़ासहन ग्राम के पास से पकड़ा गया है, जो की पशुओं की तस्करी में बहुत लंबे समय से संलिप्त थे। मिली जानकारी के अनुसार पकड़े गए तीन तस्कर रुस्तम मिया , पिता मुख्तार मिया , अब्दुल मिया/ पिता अल हसन मिया ,आजाद हुसैन पिता कादिर मिया तीनों आदापुर थान क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लहरा टोला निवासी है l वहीं एक अंसादूल पिता तस्लीम आलम जो कि आदापुर थाना अंतर्गत सिरिसिया कला ग्राम का निवासी है l

बताते चलें कि इन दिनों सीमा पर काफी चौकशी बढ़ती जा रही है जिसके कारण तस्करों में खलबली मची हुई है वह भी बस कर एसएसटी के शिकंजे से बच नहीं पा रहे हैं।


 वही एस.एस.बी. के सहायक कमांडेंट चंदन कुमार ने बताया कि भारत नेपाल सीमा तस्करी करने जाना है 22 पशु सहित 4 तस्करों को पकड़ा गया है पकड़े गए सभी तस्करों को निर्धारित कागजी प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात हरपुर थाना को सौप दिया जाएगा। गिरफ्तार किए गए सभी तस्कर भारतीय है।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।