पीजी की छात्रा प्रेरणा ने मुखिया पद पर जीत किया हासिल
सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी
आज डायट कॉलेज मोतिहारी में पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित होने शुरू हुआ, जिसमें शुरुआत रुझान में ही बढ़त हासिल करते हुए तुरकौलिया प्रखंड के बेलवा राय पंचायत से पीजी की छात्रा ने मुखिया पद पर जीत हासिल किया। प्रेरणा ने 1452 वोट लाकर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नीतू कुमारी को 123 वोट से शिकस्त दी है। जीत पर छात्रा प्रेरणा कुमारी ने कहा, पंचायत को विकसित करना है उनका उद्देश्य।
पूर्व मुखिया प्रदीप साह की पुत्री है छात्रा प्रेरणा।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।