मोतिहारी:- अगले 24 से 36 घंटे और हो सकती है तेज बारिश - मौसम विभाग का एलर्ट जारी
- बिजली गिरने की संभावनाएं भी है।
- बिना जरूरी कार्यो के घरों से न निकले
सिद्धान्त गुप्ता/ मोतिहारी
उत्तर बिहार में अभी बारिश से निजात मिलने की उम्मीद नही है। अगले 24 से 36 घंटे के दौरान हल्की से तेज वर्षा होने की संभावना है। कुछ जिलों थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। शुक्रवार को अगले 6 अक्टूबर तक के लिए जारी मौसम पूर्वानुमान में यह बात कही गई है। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केन्द्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विभाग के द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार उतर बिहार के जिलों में हल्के से मध्यम बादल छाए रह सकते हैँ। एक अक्टूबर से अगले 24 से 36 घंटों के दौरान तराई एवं मैदानी जिलों में हल्के से मध्यम वर्षा हो सकती है। गोपलगंज, मधुबनी, पूर्वी चम्पारण पश्चिमी चम्पारण के जिलों में थोड़ी अधिक वर्षा हो सकती है। बिजली गिरने की संभावनाएं भी है, अतःबिना जरूरी कार्यो के घरों से न निकले । आमतौर पर मौसम शुष्क रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 06 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से अगले एक दिन पुरवा हवा उसके बाद दो दिन पछिया हवा तथा अखिरी के दो दिन फिर से पुरवा हवा चलने की संभावना है। शिवहर जिले में शुक्रवार की रात हुई बारिश के बाद शनिवार को मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा बह रही है। इसके चलते तापमान में गिरावट आई है। वही मौसम सर्द हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार पूरे दिन तेज हवा बहती रहेगी। साथ ही हल्की बारिश भी हो सकती हैं।
- बिजली गिरने के पूर्व की जानकारी:-
* बिजली गिरने पर सिर के बाल खड़े हो जाएं या झुनझुनी होने लगे तो फौरन नीचे बैठकर कान बंद कर लें, यह इस बात का संकेत है कि आपके आस-पास बिजली गिरने वाली है।
* दोनों पैरों को आपस में सटा लें, दोनों हाथों को घुटनों पर रख कर अपने सिर को जमीन की तरफ जितना संभव हो झुका लें, सिर को जमीन से सटने न दें।
*जमीन पर कभी न लेटें, पेड़ बिजली को आकर्षित करते हैं, इसलिए पेड़ के नीचे खड़े न हों। समूह में न खड़े रहें, अलग-अलग हो जाएं.,जहां हैं, वहीं रहें, हो सके तो पैरों के नीचे सूखी चीजें जैसे-लकड़ी, प्लास्टिक, बोरा या सूखे पत्ते रख लें, घर से बाहर हैं तो धातु से बनी वस्तुओं का इस्तेमाल न करें।
* बाइक, बिजली के पोल या मशीन से दूर रहें. बिजली से चलने वाले उपकरणों से दूर रहें, खिड़कियों, दरवाजे, बरामदे और छत से दूर रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।