Breaking News

रक्तदान समूह मोतिहारी (मोतिहारी) को बेगूसराय की पावन भूमि पर जयमंगला वाहिनी परिवार के द्वारा सम्मानित किया गया।

 



विकाश कुमार बंजरिया मोतिहारी


सेवा_को_सम्मान


जयमंगला वाहिनी परिवार ने अपनी तीसरी वर्षगाठ पर बेगूसराय में राज्य स्तरीय सम्मान समारोह व भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया । यह शिविर माता जयमंगला जी के सेवा सम्मान में आयोजित किया गया । जयमंगला वाहिनी सेवा ट्रस्ट (बेगूसराय) द्वारा हुए रक्तदान शिविर सह सेवा सम्मान समारोह में मानव जीवन बचाने हेतु रक्तदान छेत्र में किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए रक्तदान समूह मोतिहारी को भी सम्मानित किया गया। इस सम्मान समारोह का उद्घाटन जयमंगला वाहिनी सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों द्वारा उलाव स्थित जी माउंट लिट्रा स्कूल में किया गया । जयमंगला वाहिनी सेवा ट्रस्ट की तीसरी वर्षगाठ के    शुभ अवसर पर राष्ट्र कवि रामधारी सिंह दिनकर की पावन जन्मभूमि पर  इस शिविर का आयोजन किया गया ।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।