Breaking News

मोतिहारी:- गांधी जयंती पर पताही मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने चलाया स्वच्छता अभियान

 



राजा कुमार साह / पताही पुर्वी चम्पारण।


मौर्यध्वज:- पताही प्रखंड अंतर्गत बखरी स्थित हाई स्कूल के मैदान में पताही मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा विद्यालय परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। एक स्वच्छ, स्वस्थ और खुशहाल भारत का निर्माण पूज्य बापू का सपना था। आइये आज के दिन हम सभी उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लें। जिला मंत्री टुनटुन सिंह ने कहा कि गांधी की 152 वीं जयंती पर हम सभी विद्यालय में  स्वच्छता अभियान चलाकर आम लोगों के अंदर स्वच्छता के प्रति जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर जिला मंत्री टुनटुन सिंह,अनुसूचित जाति मंडल अध्यक्ष भरत पासवान, सोनू कुमार, संतोष पाठक, प्रमोद साह, लाल बाबू प्रसाद, अरुण कुमार साह, निकू कुमार, डॉ मधुरेंद्र गुप्ता, राजा कुमार साह, रवि कुमार, मोदी लाल साह, विजय महतो, अवधेश महतो,  कार्यकता गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।