बिहार की बेटी का जलवा Amazon ने भागलपुर की शेफालिका को दिया 1.10 करोड़ का सैलरी पैकेज।
विकाश कुमार /बंजरिया मोतिहारी
भागलपुर की बेटी शेफालिका की प्रतिभा देख अमेरिका को आमंत्रण देना पड़ा. अमेजन ने उन्हें 1.10 करोड़ रुपये के पैकेज में सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट इंजीनियर के पद पर नियुक्ति दी है. पिछले चार महीने से वह अमेरिका की टेक्सास स्टेट की डेलस सिटी में अमेजन के कार्यालय में कार्यरत हैं।
बचपन से ही कंप्यूटर से लगाव
यह सफलता शेफालिकाको यूं ही नहीं मिल गयी, बल्कि इसके लिए उन्हेंदिन-रात की मेहनत और लगातार संघर्ष करना पड़ा।
शेफालिका ने बताया कि बचपन से ही कंप्यूटर से लगाव रहा है. आठवीं क्लास से ही कंप्यूटर पढ़ाई से गंभीरता से जुट गयी थी. उन्होंने बताया कि माउंट कार्मेल स्कूल से 10वीं व सेंट जोसेफ स्कूल से 12वीं पास की है.
जिस विषय में रुचि हो, उसी विषय में पढ़ाई करें
दुर्गापुर से कंप्यूटर शिक्षा में बीटेक की डिग्री ली. इसके बाद चेन्नई में कंप्यूटर में मास्टर डिग्री के लिए तैयारी शुरू की.
इस दौरान एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी किया. अमेरिका के एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के इंटरव्यू में चेन्नई में भाग लिया. काफी मेहनत के बाद अमेरिका के कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में उनका नामांकन हुआ. यहां कंप्यूटर की मास्टर डिग्री प्राप्त की. कैंपस से ही अमेजन कंप्यूटर कंपनी में जॉब मिला.
इस दौरान एक कंपनी में पार्ट टाइम जॉब भी किया. अमेरिका के एक कंप्यूटर शिक्षण संस्थान के इंटरव्यू में चेन्नई में भाग लिया. काफी मेहनत के बाद अमेरिका के कंप्यूटर शिक्षण संस्थान में उनका नामांकन हुआ. यहां कंप्यूटर की मास्टर डिग्री प्राप्त की. कैंपस से ही अमेजन कंप्यूटर कंपनी में जॉब मिला.
शेफालिका कहती हैं किछात्र-छात्राओं को जिस विषय में रुचि हो, उसी विषय में पढ़ाई करें. सैद्धांतिक चीजों से ज्यादा तकनीकी चीजों पर ज्यादा फोकस करे.
रटना जरूरी नहीं. कुछ ही घंटे पढ़ें, दिल से पढ़ें.
उन्होंने बताया की पढ़ने के दौरान नकारात्मक चीजों पर ध्यान नहीं दें. पढ़ाई के क्रम में जॉब को लेकर ज्यादा नहीं सोचें. सिर्फ लक्ष्य तय हो और पढ़ाई के प्रति ईमानदार बने रहना जरूरी है. पढ़ाई के दौरान मां व पिता का काफी सपोर्ट रहा. जब घर में कोई काम करते थे, तो पिता पढ़ाई के लिए प्रेरित करते थे. मां भी पढ़ाई पर ध्यान रखने के लिए कहती थीं।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।