जिला परिषद उम्मीदवार पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में जिलाधिकारी ने की बड़ी कार्रवाई।
विकाश कुमार/बंजरिया मोतिहारी
मोतिहारी। आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (पंचायत)-सह- जिलाधिकारी, शीर्षत कपिल अशोक एवं पुलिस अधीक्षक, नवीन चंद्र झा के द्वारा पंचायत आम निर्वाचन 2021 के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में एक बड़ी कार्रवाई की गई ।
दरअसल हुआ यूं कि जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा महामहिम उपराष्ट्रपति के संभावित कार्यक्रम में विधि व्यवस्था संधारण हेतु कृषि विज्ञान केंद्र, पिपराकोठी से वापस लौटने के दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन का मामला सामने आया ।
इस दौरान जिला परिषद पद के लिए उम्मीदवार नीतू देवी द्वारा सैकड़ों की संख्या में मोटरसाइकिल सवारों के साथ NH4 लाइन पर व्यापक प्रचार प्रसार किया जा रहा था । जिला प्रशासन के काफिले को रुकते देख सैकड़ों मोटरसाइकिल सवार फरार हो गए, कुछ मोटरसाइकिल छोड़कर भाग गए ।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने अनुमंडल पदाधिकारी, मोतिहारी सदर एवं पुलिस उपाधीक्षक मोतिहारी को आवश्यक निर्देश देते हुए कहा कि NH4 लाइन पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में मोटर व्हीकल एक्ट के तहत नियम संगत कार्रवाई की जाए। वाहन सहित अभ्यर्थी को भी आवश्यक कार्रवाई हेतु थाने भेजा गया ।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।