चिकित्सा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आइकॉन अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ० गोपाल
मोतिहारी। जिले के मोखलिसपुर निवासी शहर के अगरवा स्थित गौतम बुद्ध दर्द उपचार क्लिनिक के निदेशक मशहूर युवा चिकित्सक डॉ० गोपाल कुमार सिंह को चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान एवं विशिष्ट सेवा के लिए आरोग्य गुरू के द्वारा फिजियो आइकॉन अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
चम्पारण समाज कल्याण मंच के संस्थापक अध्यक्ष डॉ० गोपाल को आइकॉन अवार्ड मिलने पर दर्जनो चिकित्सकों एवं शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई दिया है।
यहाँ बता दे कि इसके पूर्व चिकित्सा एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए डॉ० गोपाल को मंत्री समेत कई दिग्गज हस्तियों के द्वारा सम्मानित किया जा चुका है।
कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।