अंतरराष्ट्रीय महिला रग्बी खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित।
विकाश कुमार बंजरिया मोतिहारी
गांधी जयंती पर दिल्ली पब्लिक जुबली स्कूल के प्रांगण में एक समारोह के दौरान अंतरराष्ट्रीय महिला रग्बी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय महिला रग्बी खिलाड़ी स्वेता शाही, आरती कुमारी और सपना कुमारी शुक्रवार को यह पहुंची थी। महिला खिलाडियों ने विद्यालय के बच्चो के बीच रग्बी खेल के महत्व और उसके गुड़ को समझाया । साथ ही विद्यालय के खेल शिक्षक जयंत राज पटेल को इस खेल के प्रति बच्चो को जागरूकता लाने को कहा गया ।
इस अवसर पर स्कूल के निदेशक राहुल गुप्ता द्वारा महिला खिलाडियों को फूलो का गुलदस्ता एवम अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक और छात्र/छात्राएं उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।