मोतिहारी हरसिद्धि बिधायक नहीं निभा पाये अपना वादा :-
सोमेश्वर कुमार सुमित/ ये तस्वीर हरसिद्धि से गायघाट को जोड़ने वाली बाबा रोड का है जो हरसिद्धि से मोतिहारी जाने का मुख्य मार्ग है और हरसिद्धि खुद एक विधानसभा क्षेत्र है | यहाँ के वर्तमान बिधायक श्रीमान कृष्णानंदन पासवान जी है जो यहाँ से 2 बार विधायक रह चुके है | इन्होने विधानसभा चुनाव से पहले जनता से वादा किया था कि जब हमारी सरकार और मै यहाँ से जीतेंगे लो तो सबसे पहले बाबा रोड का काम होगा उसके बाद ही दूसरा कोई काम करेंगे | अब इस रोड का काम सामने दिख रहा है इस तस्वीर मे | गायघाट से लेकर पकडिया पंचायत के लोगो का हरसिद्धि आना जाना ठप हो चूका है कोई भी छोटी बड़ी वाहन का आना जाना बंद हो चूका है | इस रोड के लिए कई बार हरसिद्धि विधायक श्री पासवान को यहाँ कि जनता बोल चुकी है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं है | इस तस्वीर मे जो आप पूर्ण रूप से टूटी हुई रोड देख रहे है ये रोड पकडिया के मुक्तिधाम मन के किनारे का है |अगर यहाँ गलती से भी किसी के साथ दुर्घटना हुआ तो उनकी गाडी और गाडी का चालक सीधे मन के पानी मे ही मिलेंगे |

कोई टिप्पणी नहीं
बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।