Breaking News

मोतीहारी, पु. चम्पारण:- वर्तमान मुखिया के द्वारा जो भी भ्रष्टाचार किए गए हैं उसे जांच कराना है पहली प्राथमिकता :- पप्पू सिंह





अजीत कु.सिंह/ मोतीहारी, पु. चम्पारण


पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड मैं नामांकन का दौर शुरू है सभी प्रत्याशी एक-एक करके अपना नामांकन कर रहे हैं इसी कड़ी में आज बेलवा पंचायत के ही मुखिया प्रत्याशी दीपक कु. सिंह उर्फ पप्पू सिंह समेत कई प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। वही बेलवा पंचायत के मुखिया प्रत्याशी दीपक कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के पश्चात मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में जो भी भ्रष्टाचार हुए हैं या हो रहे हैं उसे मुखिया बनने के बाद खत्म करना तथा वर्तमान मुखिया के द्वारा जो जो भ्रष्टाचार किए गए हैं उन सभी की जांच करवा कर और सच्चाई सामने लाना उनकी पहली प्राथमिकता होंगी, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के अंतर्गत सभी योजनाओं को धरातल पर लाने का काम करूंगा साथी जितने भी योजनाओं में भ्रष्टाचार हो रही है उसे खत्म कर लाभार्थियों को लाभ दिलाने का काम करूंगा। 

वहीं पूरे नामांकन प्रक्रिया की सुरक्षा व्यवस्था में तैनात आदापुर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि नामांकन के दौरान किसी तरह की कोई अप्रिय घटना ना हो इसको लेकर पूरे नामांकन क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है जिससे किसी भी तरह की कोई घटना को होने से रोका जा सके। आदापुर थाना प्रभारी संदीप कुमार के साथ प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार पूरे नामांकन क्षेत्र का समय अंतराल पर निरीक्षण कर रहे हैं जिससे नामांकन  शांतिपूर्ण तरीके से हो रहा है | वही नामांकन कराने आए कुछ प्रत्याशियों ने आदापुर प्रशासन पर आरोप लगाया कि जो भी प्रत्याशी नामांकन के लिए आ रहे हैं उनके लिए कोई भी उचित व्यवस्था नहीं की गई है ना ही पीने की पानी की नाही बैठने के लिए व्यवस्था की गई है | प्रशासन को इन सभी बातों पर ध्यान देना चाहिए ताकि दूर से आने वाली प्रत्याशियों को किसी तरह की कोई समस्या ना हो |

कोई टिप्पणी नहीं

बिहार खबर (SUBHAKAR MEDIA PRIVATE LIMITED) वेबसाइट पर कॉमेंट करने के लिए धन्यवाद।